कार ने बाइक को मारी टक्कर घटना स्थल पर ही एक की मौत

भास्कर न्यूज | सुकमा जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर बोरगुड़ा के पास नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घायल युवक के पैर व हाथ में फ्रैक्चर है। मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हाररास निवासी रशीद खान का बेटा नजीर खान किसी काम से रामाराम गया हुआ था। इसके बाद वह अपने दोस्त अभिषेक निषाद के साथ वापस लौट रहा था। इसी बीच सुकमा से कोंटा जा रही कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क के नीचे फेंका गई। जैसे ही हादसा हुआ, कार में सवार तीन लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाइक चला रहे नजीर को सिर में गहरी चोट के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *