सुकमा | जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में ओसवाल भवन सुकमा में तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। शिविर में समिति द्वारा ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स, जूते, नकली हाथ-पैर, वॉकर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।


