महासमुंद| ग्राम खट्टा में 5 से 12 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कथा का रसपान कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी श्रीधाम अयोध्या वाली सभी भक्तों को कराएंगी। अपने श्रीमुख से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला का कथा स्थल में सजीव वर्णन करेंगी। आयोजकों ने कथा का श्रवण करने के लिए क्षेत्रवासियों को भारी संख्या में कथा स्थल में शामिल होने की अपील की है।


