जानिए, इन कैडर के बड़े नक्सलियों ने माओवाद का रास्ता छोड़ा

भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले के बड़े कैडर के 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि सभी समर्पित नक्सलियों पर कुल 40 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। पुलिस के माड़ बचाओ अभियान व नक्सल विरोधी ऑपरेशन्स व नक्सलियों पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते अब बड़े कैडर के नक्सली समाज की मुख्यधारा में शामिल होने आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। समर्पितों में नक्सलियों के डीवीसीएम, सप्लाई टीम, डॉक्टर टीम, सीएनएम सहित अन्य उपसंगठनों से जुड़े लीडर शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। माओवाद से उनका मोहभंग हो गया। { 8 लाख के इनामी कंपनी नंबर 6 के सीवाईपीसी डीवीसीएम कमांडर सन्नू उर्फ मंगेश उपेंडी 38 वर्ष { 8 लाख के इनामी डीवीसीएम कुतुल एरिया कमेटी संतु उर्फ बदरू { 5 लाख की इनामी माड़ डिवीजन कंपनी 1 सेक्शन बी कमांडर जनिला उर्फ जलको। { 3 लाख की इनामी कंपनी नंबर 6 की सदस्य सुक्की मण्डावी 25 वर्ष { 3 लाख की इनामी माड़ डिवीजन स्टॉप टीम सदस्य शांति कोवाची 20 वर्ष { 3 लाख की इनामी ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य मासे उर्फ क्रांति वड़दा 20 वर्ष { 3 लाख की इनामी सदस्य सरिता उसेण्डी 19 वर्ष { 2 लाख की इनामी कुतुल एरिया कमेटी सीएनएम अध्यक्ष मंगती। { 2 लाख के इनामी कुतुल एलओएस सदस्य व कमांडर देवाराम उर्फ कारू वड़दा 21 वर्ष { 2 लाख के इनामीजोन डॉक्टर टीम इंचार्ज रतन उर्फ मुकेश पुनेम { 1 लाख की इनामी एलओएस सदस्य कला उर्फ सुखमती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *