कवर्धा| केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में बढ़ावा देना है। उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का लोन देती है। इसे लेकर जिला स्तर पर भी सर्वे कराया जा रहा है।


