अनगड़ा | गरूडफॉल स्थित प्रणवेश्वर शिवधाम में शुक्रवार को माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश व नंदी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया गया। प्राण प्रतिष्ठा तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण ने कराया। यजमान के रूप में प्रणय कुमार वर्मा व प्रीति वर्मा शामिल हुए। प्रणय वर्मा के प्रयास से गरूड़फॉल में शिवधाम की स्थापना की गई है। समारोह में बेनियाजारा, मसरीजारा, बैजनाथ टाटा, कुसूमटोली, बोंगईबेड़ा, तिलैयाजारा गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रणय वर्मा ने बताया कि गरूड़फॉल शिवधाम को सभी के सहयोग से धार्मिक टूरिज्म के रूप मे विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर पंसस संयोति देवी, कपिल महतो, छोटेलाल महतो, जगेश्वर महतो, धनीराम महतो, अजय मुंडा, अंजन भोगता, लखीन्द्र महतो, सीतालाल आदि उपस्थित थे।


