अनगड़ा | थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर काशीडीह जोड़ी महुआ के समीप रेलवे ट्रैक से एक शव बरामद किया। शव की पहचान धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के मंजूडाढ़ी निवासी शनिचर ठाकुर (52) के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। शनिचर ठाकुर भारतीय सेना में स्वीपर के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल वे पुणे में नियुक्त थे। बताया गया कि छुट्टी पर वे अपने घर आने के लिए गुरुवार की शाम को पुणे-हटिया ट्रेन से रांची पहुंचे थे। इसके बाद रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वे ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।


