नशे का सौदा करने वाले दो गिरफ्तार

नामकुम | टाटीसिल्वे पुलिस ने महिलौंग से होरहाप जाने वाले रास्ते से नशीली दवा बिक्री करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पिठोरिया का रहने वाला है। इसका नाम शहबाज खान (26) एवं गुड्डू खान है। इसके पास से एक थैले में 75 बोतल ओनरेक्स कफ सिरप, 144 पीस विन्सपासमो फोर्ट कैप्सूल एवं एक बाइक (जेएच01-6433) बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व के लोग एक विद्यालय के समीप ग्रामीण युवकों व छात्रों को नशीले पदार्थ बेचता है। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और डीएसपी-1 के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठन की गई। पुलिस को देखते ही शहबाज भागने की कोशिश करने लगा। खदेड़कर उसे पकड़ लिया गया। इसके पास से काफी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किया गया। उनकी निशानदेही पर इस धंधे में संलिप्त गुड्डू खान को भी घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एक अन्य की तालाश की जा रही है। छापेमारी टीम में डीएसपी अमर कुमार पांडेय, टाटीसिलवे थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, मिंटू भारती, एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *