जमशेदपुर| बिहार की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने टाटानगर से होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर- 08181/08182 टाटा-कटिहार-टाटा होली स्पेशल चलेगी। ट्रेन नंबर- 08181 टाटा-कटिहार स्पेशल 12 मार्च को दोपहर 1 बजे खुलेगी, जो कि दूसरे दिन रात 2 बजे कटिहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर-08182 कटिहार-टाटा स्पेशल 13 मार्च को कटिहार से चलेगी जोकि सुबह 3.50 बजे कटिहार से चलेगी शाम 4 बजे टाटानगर पहुचेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, जयचंडीपहाड़ समेत अन्य स्टेशनों में रुकेगी।


