अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र अग्रवाल को मिला जिला अध्यक्षों का समर्थन

रांची| झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद (सत्र 2025-27) के चुनाव के लिए रांची में जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के लगभग 80% सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने की घोषणा की। यह बैठक महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने की। इस दौरान रांची जिला अध्यक्ष ललित पोद्दार, धनबाद जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *