नामकुम | अभ्युदय समृद्धि योजना की ओर से नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया श्री श्री मां दुर्गा स्थान, हाईंटेंशन कॉलोनी परिसर में 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में छपरा (बिहार) के भोजपुरी गायक भोले भंडारी अपने टीम के साथ पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार सिंह, अनुज सिंह, अशोक प्रसाद, योगेन्द्र सिंह, मंटू लाला, समीर सिंह, अखिलेश, पिंकी सिंह, अमरावती वर्मा, जितेन्द्र कुमार, धमेंद्र पांडेय, संजीत शर्मा, इंद्रजीत यादव, राकेश शर्मा, अरविंद प्रसाद आदि लोग जुटे हुए हैं।


