ट्रैफिक इंस्पेक्टर या बड़े अधिकारी ही कर सकेंगे कार्रवाई:जयपुर में ट्रैफिक सिपाही नहीं काट सकेंगे वाहनों का चालान

शहर में अब ट्रैफिक पु​लिस के जवान वाहन चालकों का चालान नहीं काट सकेंगे। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने ट्रैफिक पुलिस के करीब 1500 जवानों से चालान बुक वापस लेने के निर्देश जारी किए हैं। अब चालान काटने का अधिकार सिर्फ इंस्पेक्टर या फिर इनसेे बड़े रैंक वाले अफसरों के पास ही होगा। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के जिम्मे यातायात को सुगम बनाना होगा और उनकी पहली प्राथमिकता जाम से निजात दिलाने की होगी। गौरतलब है कि जयपुर शहर में करीब हर महीने 70 लाख रुपए का वाहनों का चालान काटा जाता है। इनमें से करीब 90 फीसदी चालान ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक काटते हैं। गौरतलब है कि यातायात पुलिस की कार्यशैली काे लेकर मिले फीडबैक के बाद पुलिस कमिश्नर ने सत्यापन किया था। इसके बाद यह फैसला लिया गया। यह व्यवस्था प्रायाेगिक ताैर पर मार्च के लिए लागू की गई है। यातायात नियमाें का उल्लंघन करने पर चाैराहे पर तैनात पुलिस कर्मी केवल समझाइश करेंगे। चाैराहाें पर चालान नहीं काटने की यह व्यवस्था प्रायाेगिक ताैर पर इस माह लागू रहेगी। इसमें शहर में यातायात संचालन में लगे 12 टीआई, चार डिप्टी एसपी, दाे एडिशनल डीसीपी और डीसीपी ही चालान काट सकंेगे। वसूली की शिकायतें पूरी तरह बंद हाे जाएंगी चालान नहीं काटने के निर्देश के बाद अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुबह के समय मुख्य चौराहों और व्यस्त इलाकों में तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे ताकि सड़क पर जाम जैसी समस्याएं कम हों। इस फैसले से आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनेगी और सड़क पर अनुशासन में सुधार होगा। ट्रैफिक नियमों का पालन सही तरीके से हो और किसी भी प्रकार की अनुचित सख्ती या मनमानी से बचा जा सके। आईटीएमएस कैमराें से जारी हाेते रहेंगे वाहनों के चालान जेएलएन मार्ग, टाेंक राेड सहित कई जगह पर आईटीएमएस कैमरे लगे हुए हैं। इनके माध्यम से चालान ऑनलाइन जारी हाेते रहेंगे। अगर काेई जान बूझकर यातायात नियमाें तो तोड़ेगा ताे संबंधित पुलिस कर्मी सर्किल में माैजूद इंस्पेक्टर काे सूचना देकर कार्रवाई कराएगा। यातायात संचालन बेहतर हाेगा “यह फैसला ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और अनुशासित तरीके से यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए लिया गया है। अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात सुचारू रूप से संचालित करा सकेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। लापरवाही बरतने वालाें का चालान काटा जाएगा।”
-बीजू जार्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *