चित्तौड़गढ़ के तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी:48 घंटे में अधिकतम तापमान में आया 7 डिग्री का उछाल, डबल डिजिट पर गया न्यूनतम तापमान

चित्तौड़गढ़ में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री और 48 घंटे में 7 डिग्री का उछाल आया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में दो डिग्री और 48 घंटे में लगभग 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह की शुरुआत भी कड़क धूप से हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज भी अधिकतम तापमान में तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। दो दिनों में अधिकतम तापमान में आया सबसे ज्यादा उछाल चित्तौड़गढ़ सहित पूरे राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले ही चित्तौड़गढ़ के दिन का तापमान 30 डिग्री से कम और रात का तापमान सिंगल डिजिट पर था। लेकिन पिछले 48 घंटे में दोनों ही टेंपरेचर में भारी उछाल लाया है। चित्तौड़गढ़ में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 48 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़ गया है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री ऑन न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह, बुधवार का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। शनिवार को भी सुबह से ही कड़क धूप देखने को मिल रही है। सुबह से ही गर्मी का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। तापमान में और होगी बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में आगामी दिनों में भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इसके अलावा तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *