रेल प्रशासन ने होली के त्योहार पर कोटा के सोगरिया से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप करेगी। इस ट्रेन में अलग अलग दर्जे के 20 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 02981/02982 सोगरिया-हजरत निजामुद्दीन- सोगरिया के बीच स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में द्विसाप्ताहिक रूप में सोगरिया से 13 व 15 मार्च को जबकि हजरत निजामुद्दीन से 14 व 16 मार्च को 2-2 ट्रिप चलेगी। गाड़ी सं 02981 सोगरिया से गुरुवार व शनिवार रात 9 बजे रवाना होगी। जो रात 10.33 बजे सवाई माधोपुर, 11.18 बजे गंगापुर सिटी,11.50 बजे हिंडौन सिटी, रात 12.18 बजे बयाना, 12.53 बजे भरतपुर, मथुरा होते हुए अगले दिन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी सं 02982 हजरत निजामुद्दीन से शुक्रवार व रविवार सुबह 6 बजे रवाना होगी। जो 8.20 बजे मथुरा, 8.53 बजे भरतपुर,9.48 बजे बयाना, हिंडौन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर होते हुए दोपहर 1.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। दो गाड़ियों का रूट परिवर्तित रेल प्रशासन की ओर से जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोगरिया होकर गुजरने वाली दो गाड़ियों का रूट परिवर्तित किया है। -9 मार्च को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस अपने परिवर्तित रूट वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोननगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
– 10 मार्च को मदार जंक्शन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोननगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।


