बिलासपुर में निगम सभापति का चुनाव आज:विनोद सोनी का नाम फाइनल, पार्षदों की वोटिंग से होगा फैसला, चार सदस्यीय अपीलीय समिति का भी चुनाव

बिलासपुर में मेयर के शपथ ग्रहण के बाद अब सभापति और एमआईसी गठन की तैयारी है। कलेक्टर की मौजूदगी में आज दोपहर बाद निगम का पहला सम्मेलन होगा, जिसमें सभापति और 4 सदस्यीय अपीलीय समिति का चुनाव होगा। इसके ​लिए पार्षद वोटिंग करेंगे। सभाप​ति के लिए भाजपा-कांग्रेस से नामांकन दाखिल होगा। कांग्रेस से नामांकन में भाग नहीं लेने की स्थिति और एक नाम होने पर सभा​पति निर्विरोध निर्वाचित होंगे। भाजपा से सीनियर पार्षद विनोद सोनी का नाम सभापति के लिए फाइनल माना जा रहा है। निगम चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत पर है। ऐसे में सभापति के लिए नाम पार्टी तय करेगी। वही, पार्षद नामांकन जमा करेंगे। पार्टी ने बैठक लेकर सभापति के लिए सहमति बना ली है। पार्षदों ने सभापति तय करने के लिए अपने नेताओं पर भरोसा जताया है। अब जिसके नाम पर पर सहमति बनी है, वही सभापति प्रत्याशी होगा। इसके लिए पूरे 70 वार्ड के पार्षद वोटिंग करेंगे। निगम में भाजपा के 49 पार्षद जीते हैं। ऐसे में तय है कि भाजपा के ही सभापति प्रत्याशी जीत होगी। MLA अमर के करीबी विनोद सोनी का नाम तय
भाजपा से निगम में सभापति के लिए विधायक अमर अग्रवाल के करीबी और पसंद को मौका मिलेगा। हालांकि, इसमें अभी विनोद सोनी के साथ ही विजय ताम्रकार, बंधु मौर्य और तिलक साहू का नाम चल रहा है। लेकिन, संगठन ने रायशुमारी कर नाम तय कर लिया है। कहा जा रहा है कि विनोद सोनी का सभापति बनना तय है। कलेक्टर की मौजूदगी में दोपहर बाद होगा चुनाव
शनिवार को प्रथम सम्मेलन दोपहर 3 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। इस दौरान दोपहर 3 से 3.10 बजे तक सभापति के निर्वाचन की कार्यवाही का विवरण दिया जाएगा। दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। शाम 5 से 5.30 तक का समय नाम वापसी के लिए रहेगा।
शाम 5.30 से 6.30 बजे तक सभापति और 4 सदस्यीय अपीलीय समिति के लिए निर्वाचन होगा। शाम 6.30 बजे निर्वाचित सभापति और निर्वाचित अपीलीय सदस्यों की घोषणा की जाएगी। पूरे निर्वाचन के पीठासीन अ​धिकारी कलेक्टर अवनीश शरण होंगे। कांग्रेस भी उतार सकती है प्रत्याशी
भले ही कां‌ग्रेस के 18 पार्षद हैं, लेकिन चुनाव में कांग्रेस भी सभापति के लिए प्रत्याशी उतार सकती है। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि इस संबंध में सम्मेलन से पहले पार्षद और संगठन पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा की ओर से सिर्फ एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे, इसलिए बहुमत के आधार पर भाजपा से ही सभाप​ति बनेंगे। इसके लिए भाजपा के नेता सभी भाजपा पार्षदों की बैठक लेंगे और उन्हें निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *