मथुरा के बरसाना में लट्ठमार होली को देखने के लिए 10 लाख लोग पहुंचे हैं। 10 किमी एरिया में सिर्फ रंग-गुलाल उड़ रहा है। सज-धजकर राधा-रानी की सखियां तैयार हैं। लाठी पर तेल रही हैं। भगवान कृष्ण के गांव नंदगांव से हुरियारे भी ढाल लेकर 50Km दूर बरसाना पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में लट्ठमार होली शुरू होगी। सखियां हुरियारों पर लट्ठ बरसाएंगी। हुरियारे भी गीत गाते ढाल से अपना बचाव करेंगे। लट्ठमार होली से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


