किन्नौर में उद्यान विभाग करेगा पौधे वितरित:15 मार्च तक पंचायत स्तर पर पहुंचेगा वाहन, जापानी फल और कीवी की ज्यादा मांग

किन्नौर में उद्यान विभाग ने बागवानों के लिए बड़ी पहल की है। विभाग ने अब तक लगभग 40 हजार फल पौधों का वितरण किया है। इनमें सेब, नाशपाती, जापानी फल, कीवी, खुर्मानी, प्लम, बादाम, आडू, अखरोट और हेजलनट शामिल हैं। उप-निदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद्र नेगी ने बताया कि विभाग के पास अभी भी करीब 11,000 फल पौधे उपलब्ध हैं। इनमें सेब की कई किस्में शामिल हैं। रॉयल डिलीशियस के अलावा ग्रेनी स्मिथ, हेप्के, मैमा मास्टर और गोल्डन डेलिशियस जैसी प्रमुख किस्में मौजूद हैं। इस साल बागवानों ने सेब के साथ-साथ जापानी फल और कीवी के पौधों की ज्यादा मांग की है। विभाग ने बनाई नई योजना विभाग ने अब एक नई योजना बनाई है। इसके तहत ग्राम पंचायत प्रधानों से संपर्क कर पौधे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पौधे ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे। सभी खंड स्तर के अधिकारी पंचायत प्रधानों से संपर्क में हैं। पंचायत स्तर पर पौधों का वितरण विशेष वाहन के जरिए 15 मार्च तक पंचायत स्तर पर पौधों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद भी इच्छुक बागवान बोक्टु फॉर्म रिकांगपिओ से पौधे ले सकते हैं। यह सुविधा तब तक जारी रहेगी जब तक पौधों में पत्तियां नहीं आ जाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *