रेल राज्यमंत्री बीकानेर में:बोले; कश्मीर के पहाड़ों से रेगिस्तान तक यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, एआई का असर दिखेगा

केंद्रीय रेल और फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा है कि रेलवे में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ने वाला है। सिंह शनिवार को बीकानेर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आज सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से नोखा रोड स्थित आर्शीवाद भवन पहुंच गए। नाल हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे सुविधाओं में लगातार विस्तार करने की कोशिश में है। जल्द ही एआई का उपयोग भी बढ़ेगा। जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग सहित कोच में सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से रेगिस्तान के धोरों तक रेलवे अपनी सुविधाओं में विस्तार करने की कोशिश में जुटा है। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस में मजदूरों का बड़ा रोल रहेगा, इसी मुद्दे पर हम मजदूरों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मजदूर दिन रात काम करके आम आदमी को सुविधा दे रहा है। कुंभ में रेलवे ने पंद्रह से सोलह हजार ट्रेन चलाई और यात्रियों को कुंभ में स्नान करवाया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री यहां आयोजित कांफ्रेंस ‘इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन ऑफ एआई एंड मॉडर्न टेक्नोलॉजी इन इंडियन रेलवे: इट्स इंपैक्ट इन डिफरेंट स्पीयर्स एंड चेंजिंग रोल्स ऑफ़ ट्रेड यूनियंस’ में शामिल हुए हैं। सिंह दोपहर सवा बारह बजे आर्शीवाद भवन से 12.30 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन आएंगे तथा दोपहर 12:35 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से सफदरजंग के लिए निकल जाएंगे। भाजपा नेताओं ने किया स्वागत बीकानेर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने रेल राज्य मंत्री का स्वागत किया। शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पार्टी प्रवक्ता मनीष सोनी, वरिष्ठ नेता अशोक प्रजापत ने मंत्री का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *