फाजिल्का को मिला स्थायी सहायक सिविल सर्जन:डॉ. रोहित गोयल ने संभाला पदभार, एसएमओ से हुए प्रमोट, बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद

फाजिल्का के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर रोहित गोयल को पदोन्नति देते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में सहायक सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त किया गया। रोहित गोयल जिला अस्पताल में लंबे समय से सर्जन और एसएमओ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। एक दिन पहले उन्होंने अपना पदभार संभाला l जानकारी देते हुए डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि पिछले लंबे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में वह अकेले ही स्थानी पद पर तैनात थे और बाकी सभी पद खाली पड़े है l इसी लड़ी के तहत फाजिल्का के सिविल सर्जन कार्यालय में सहायक सिविल सर्जन की पोस्ट खाली पड़ी थी l जहां डॉक्टर रोहित गोयल को तैनात करने से अब स्वास्थ्य सुविधाओं में पहले से बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है l समय पर सुविधा ओर इलाज देने पर जोर डॉक्टर रोहित गोयल का कहना है उनके द्वारा पहले फाजिल्का के जिला अस्पताल में बतौर एसएमओ कई वर्षों तक सेवाएं दी जा चुकी है l इस दौरान उन्होंने किसी भी मरीज को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया गया। अब भी उनकी प्राथमिकता रहेगी कि फाजिल्का जिले में कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे और समय पर सुविधा ओर इलाज मिले l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *