जालंधर में सैलून मालिक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:ग्राहक बाल कटवाने आया तो फंदे से लटका मिला युवक, मोगा का रहने वाला है

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को देर रात हरगोबिंदर नगर में एक हेयर ड्रेसर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान मोगा के गांव दत्ता के रहने वाले विजय कुमार पुत्र काला राम के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का शव सैलून के अंदर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार की देर रात रात हर गोविंद नगर में जब सैलून में बाल कटवाने के लिए एक युवक पहुंचा तो सारे घटनाक्रम के बारे में पता चला। युवक को फंदे से लटका हुआ देखकर पूरे इलाके में शोर मच गया और लोगों को जमावड़ा लग गया था। आसपास रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- विजय उक्त सैलून का मालिक था। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। हरगोबिंद नगर में किराए पर रहता था विजय मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से मोगा का रहने वाला विजय हर गोबिंद नगर में किराए पर रहता था और जालंधर में अपना सैलून चलाता था। घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी मृतक के पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई थी। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर-8 के एएसआई संजय कुमार ने कहा- कि शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जालंधर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि क्राइम सीन की जांच में किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगर कुछ और तथ्य सामने आया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *