बालोद के ग्राम कुलिया में सामूहिक विवाह का आयोजन:35 जोड़ों का एक साथ विवाह, खुद ट्रैक्टर चलाकर विवाह मंडप तक पहुंचा दूल्हा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम कुलिया में हरदिहा साहू समाज द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 35 जोड़े एक साथ विवाह के बंधन में बंधे। समारोह में एक दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर विवाह मंडप तक पहुंचा। यह दृश्य सभी के लिए चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे। नवविवाहित जोड़ों को दी सहयोग राशि अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हरदीहा साहू समाज ने जाति और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ सहयोग राशि भी प्रदान की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने बताया कि साहू समाज की प्रेरणा से ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया था। समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान इस आयोजन में सभी विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। अमित साहू ने समाज के लोगों से धर्मांतरण जैसी समस्याओं पर ध्यान देने और एक मजबूत समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। लगातार 9 साल से हो रहा आयोजन छत्तीसगढ़ हरदीहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी राम साहू ने बताया कि सामूहिक विवाह का लगातार यह 9वां साल है और हर साल इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जा रही है। महंगे शादियों के खर्च को बचाने सभी को एक मंच पर लाने का हमारा यह प्रयास सफल रहा है। दूल्हे से लेकर दुल्हन पक्ष के सभी लोगों का बराबर ख्याल यहां पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ भी इन महिलाओं को दिया जा रहा है और समाज की तरफ से सहयोग राशि भी दी जाती है। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, प्रदेश अध्यक्ष हरदीहा साहू समाज त्रिलोकी साहू पूर्व विधायक प्रीतम साहू, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, आदित्य पिपरे, सरपंच धर्मेंद्र साहू, राजेंद्र साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *