सड़क,बिजली और मोबाइल नेटवर्क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना,बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड की एघारा पंचायत के किसानों ने चतरा उपायुक्त को आवेदन देकर लौंगतरी के मतनाजी नाला पर बड़ा डैम बनाने की मांग की है। यह ज्ञापन बुधवार को कौरा में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया। कार्यक्रम में विधायक जनार्दन पासवान, डीएफओ राहुल मीना, चेयरमैन ममता कुमारी और जिला भाजपा उपाध्यक्ष कपिल पासवान मौजूद थे। लौंगतरी निवासी समाजसेवी रामस्वरूप यादव ने कहा कि एघारा पंचायत पिछड़ा क्षेत्र है। अधिकांश परिवार खेती पर निर्भर हैं। सिंचाई के लिए बड़े डैम या तालाब नहीं हैं। किसान मानसून पर निर्भर रहते हैं। बारिश कम होने पर क्षेत्र में सूखा पड़ता है। आजीविका प्रभावित होती है। किसानों का कहना है कि डैम बनने से दर्जनों गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इससे साल में अधिक फसल लेने में मदद होगी। आवेदन में अन्य मांगें भी शामिल हैं। इनमें लौंगतरी-पिंडरवा, मतनाजी, जुड़ी, रबदा दह और जुड़ी पनघटा नालों पर चेक डैम निर्माण, लौंगतरी में सामुदायिक भवन, कौरा मोरहर और हुमरा नदी में 1000 मीटर गार्डवाल, तथा कौरा, जुड़ी, सोनपुर हुमरा में कर्मचारी भवन शामिल हैं। ग्रामीणों ने डीएफओ राहुल मीना से वन सीमा से सटे गांवों में वन सीमांकन कराने की मांग की। उनका कहना है कि सीमा स्पष्ट नहीं होने से किसान अनजाने में वन भूमि जोत देते हैं। भास्कर न्यूज |लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में जर्जर सड़कों, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। समाजसेवी शंकर साहू के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ग्रामीणों ने लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क सहित प्रखंड की विभिन्न जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत की मांग उठाई।इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने की मांग की गई।प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।धरना में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क सहित प्रखंड की कई महत्वपूर्ण सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बरसात में इन सड़कों से आवागमन और मुश्किल हो जाता है।सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग लगातार उठाए जाने के बावजूद अपेक्षित काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया।उनका कहना था कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरूरत है। वहीं कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को बातचीत और इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल में परेशानी होती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के साथ बिजली और मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं का भी स्थायी समाधान कराने की मांग की।ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चतरा की ओर से 11 मई 2026 को जारी पत्र के अनुसार डीएमएफटी मद की वर्ष 2026-27 की योजनाओं में लावालौंग प्रखंड की 10 सड़कों के रखरखाव का प्रस्ताव शामिल है।इनमें हल्दीपुर मोड़ से कुकुरमरवा,बुलबुल मोड़ से बुलबुल मरछीबर,लावालौंग से सिलदाग,कटेली महुआ मोड़ से नवाडीह,मंधनियां से हरदीपुर,हरदीपुर से कोटारी, कोटारी से रिमी,कोलकोले से साम्हे वाया मड़वा से भुसाड़, भुसाड़ से बनवार तथा बनवार से सिलदाग वाया लोहरितरी सड़क शामिल हैं।पत्र में इन योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति मिलने का उल्लेख है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *