लातेहार में चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

लातेहार | लातेहार पुलिस ने चोरी की गई बाइक बरामद कर एक नाबालिग समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जबकि आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि 26 जुलाई की रात राजहर गांव से बाइक की चोरी हुई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल को लेस्लीगंज (पलामू) से बरामद कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में राजू आलम उर्फ राजा को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *