बॉक्साइट माइंस में कंपनी ने किया पौधरोपण

लोहरदगा|भास्कर ज्योति एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने बंदोबार बॉक्साइट माइंस, पाखर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कंपनी के एजीएम धनंजय कुमार, अकाउंट्स विभाग के नीरज पांडेय, माइंस के लेबर इंचार्ज, सुरक्षा कर्मी और बंदोबार गांव के ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया। प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। कंपनी ने कहा कि वृक्षारोपण को अभियान के बजाय दीर्घकालिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए। कंपनी के अनुसार यदि हर व्यक्ति हर साल कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस बदलाव संभव है। कार्यक्रम को कंपनी की पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों का हिस्सा बताया गया। कंपनी ने संकेत दिया कि आगे भी ऐसे जनहित और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *