अबोहर में महिला सुरक्षा के लिए नया प्रोजेक्ट हिफाजत:181 नंबर डायल पर 10 मिनट में मदद, महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब के अबोहर में 50वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नेहरू पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम अफसर नवदीप कौर ने महिला सुरक्षा के लिए नए प्रोजेक्ट हिफाजत की जानकारी दी। बार एसोसिएशन अबोहर के सीनियर एडवोकेट देसराज कंबोज ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बराबर वेतन, जायदाद, घरेलू हिंसा से सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुरक्षा का अधिकार है। अध्यापिका रेणु चुघ ने प्रोजेक्ट हिफाजत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला शारीरिक, भावनात्मक, आर्थिक या यौन हिंसा का सामना कर रही है, तो वह 181 पर कॉल कर सकती है। कॉल के 10 मिनट के अंदर प्रोटेक्शन अफसर पीड़िता के घर पहुंचेंगे। महिला दिवस के इतिहास की दी जानकारी कार्यक्रम में अल्ला डांस एरोबिक्स सोसाइटी के डायरेक्टर वेद प्रकाश अल्ला ने महिला दिवस के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1908 में महिलाओं के वोट के अधिकार और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग से यह आंदोलन शुरू हुआ। संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी। महिलाओं को किया सम्मानित कार्यक्रम में सोसाइटी की ट्रेनर अर्चना, रीटा रानी और संजू सोनी को सम्मानित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष बिट्टू खुराना ने महिलाओं की सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *