मोगा में पति के नशे ने पत्नी को बनाया तस्कर:पैदल जाकर इलाकों में करती थी सप्लाई, महिला से हेरोइन बरामद

पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक महिला तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोगा के दौलेवाल की रहने वाली सलविंदर कौर उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पकड़ी गई महिला तस्कर से पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड थाना सिधवां बेट के एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला पैदल जाकर आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुढा दरिया के पास नाकाबंदी की। आरोपी महिला पैदल ही गिद्दड़विंडी से गांव कनिया हुसैनी की तरफ हेरोइन लेकर जा रही थी। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। पति नशे का आदी, लंबे समय से बीमार पूछताछ में सलविंदर ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से बीमार है। पति के नशे की पूर्ति और घर का खर्च चलाने के लिए उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। वह पैदल चलकर आसपास के गांवों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। पुलिस ने थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां आगे की पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *