संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित

बोकारो | संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 31 जुलाई को घोषित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को उपायुक्त व समिति की संयोजक गायत्री देवी के नेतृत्व में वार्ता हुई। वार्ता में आठ बिंदु पर बिंदुवार चर्चा हुई। उपायुक्त ने एक-एक बिंदु पर प्रतिनिधिमंडल से पक्ष सुना और डीडीसी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभी तरह की भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए दो सदस्य कमेटी बनाई। तत्पश्चात धरना कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया। वार्ता में समिति के सह संयोजक राहुल कुमार, मनोज कुमार, आरएन ओझा, अभय कुमार मुन्ना, बालकृष्ण कुमार मुरारी, अशोक जगनानी, अशोक महतो, अतीश सिंह, मलिक प्रसाद, प्रदीप शर्मा, जसमीत सिंह, प्रफुल्ल महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *