बोकारो | मारवाड़ी महिला समिति की ओर से 31 जुलाई व एक अगस्त को दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समिति की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष माया अग्रवाल ने बताया कि सावन मेले का शुभारंभ दोनों दिन सुबह 11 बजे होगा।


