बोकारो | बोकारो इंप्लाइज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक गुरुवार को सेक्टर-3ए स्थित कार्यालय में अध्यक्ष सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोसाइटी की गतिविधियों, आय-व्यय, लीज धारियों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री लक्ष्मी नारायण केसरी ने अब तक के कार्यों की जानकारी दी। एसएन प्रसाद ने संस्था का आय-व्यय प्रस्तुत किया। बैठक में 28 जुलाई को टीएंडडी सेंटर सभागार में आयोजित आयोग की बैठक की भी जानकारी दी गई। निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।


