मोहाली में NRI दूल्हा दुल्हन छोड़ कनाडा भागा:बोला- फाइव स्टार होटल में शादी क्यों नहीं की, लग्जरी गाड़ी और कैश मांगा

मोहाली में NRI दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर कनाडा भाग गया। दुल्हन के मुताबिक कनाडा में बसाने का सपना दिखाकर शादी की गई। शादी के बाद पति और उसके परिवार ने कैश, लग्जरी कार और महंगे सामान की मांग शुरू कर दी। दुल्हन ने बताया कि फाइव स्टार होटल में शादी न करने और एक करोड़ रुपए खर्च न करने को लेकर उसे ताने दिए गए। विरोध करने पर मारपीट की, गहने अपने कब्जे में ले लिए। बाद में पति उसे भारत में छोड़कर कनाडा चला गया। शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने NRI पति समेत उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *