अमृतसर| ग्रीन फील्ड िस्थत श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी में गुरु पूर्णिमा पर देश भर से कई राज्यों से गुरुदेव रामाचार्य महाराज और सुदर्शनाचार्य महाराज के शिष्य गुरुओं को नमन करने पहुंचे। सुबह 7 बजे से रात्रि नौ बजे तक मंदिर में गुरु शिष्यों पूजन का तांता लगा रहा। मंदिर सेवादल की तरफ से भक्तों को भंडारा वितरित किया। मंदिर के संकीर्तन मंडल ने भजन गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री ने कहा कि श्री रामचरित मानस का मास पारायण पाठ चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मंदिर में कई उत्सव मनाए जाएंगे।


