अमृतसर| जिला प्रशासनिक परिसर में नेशनल डेंगू कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी पल्लवी शर्मा ने की और इस दौरान जागरूकता बैनर जारी किया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रिश्म विज के नेतृत्व में हेल्थ विभाग के साथ नगर निगम, लोकल बॉडी विभाग, पंजाब रोडवेज, शिक्षा विभाग, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज समेत अन्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पल्लवी शर्मा ने आने वाले डेंगू सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों से जागरूकता गतिविधियां तुरंत शुरू करने, स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने और हॉट स्पॉट इलाकों में कार्रवाई तेज करने को कहा। बैठक में डॉ नीलम भगत, अमरदीप सिंह और एसआई सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


