रांची और बेगूसराय में एकसाथ छापेमारी:रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन व 10 कंपनियों के बिहार सहित तीन राज्यों के ठिकानों पर छापा

झारखंड-बिहार की जानी-मानी कंपनी मेसर्स रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी 10 से अधिक कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। टैक्स चोरी, अघोषित आय और बेनामी संपत्तियों की पुख्ता सूचना के आधार पर विभाग की टीमों ने झारखंड, बिहार और हरियाणा (गुरुग्राम) के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। अलग-अलग टीमों ने मुख्य कार्यालयों से लेकर कॉर्पोरेट दफ्तरों तक एक साथ अभियान चलाया। 10 से अधिक सहयोगी और कथित फ्रंट कंपनियां भी आयकर विभाग के रडार पर हैं। 5000 करोड़ रुपए से अधिक का सालाना टर्नओवर
रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत सड़क और हाईवे, पुल-पुलिया, स्टेडियम, बड़े आवासीय कॉम्प्लेक्स और माइनिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी का टर्नओवर 5000 करोड़ रुपए से अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *