बीसीएम के छात्रों ने जोनल खेल में क्रिकेट में पहला स्थान हासिल किया

लुधियाना| दुगरी स्थित बीसीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल में हुई जोनल खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक और स्थान हासिल कर विद्यालय का प्रदर्शन मजबूत किया। अंडर-14 बालक क्रिकेट टीम ने फ्लाही साहिब, दुल्ले में आयोजित पंजाब स्कूल जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त किया। जोनल कराटे प्रतियोगिता में जन्नत (कक्षा 12) और सचलीन (कक्षा 9 एम/जी) ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में अंडर-19 और अंडर-14 दोनों टीमों ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 टीम के प्रांजल (कक्षा 11 विज्ञान A) और अंडर-14 टीम के सोनित (कक्षा 7 रोज़) का चयन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-19 वॉलीबॉल टीम ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के युवराज (कक्षा 11 विज्ञान B), जसकीरत (कक्षा 11 कॉमर्स A) और अक्षय (कक्षा 12 आर्ट्स B) का चयन जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्राचार्या डॉ. वंदना शाही ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *