जोनल लेवल फुटबॉल मुकाबले में दिखाया दम

भास्कर न्यूज | जालंधर जोन नं. 02 ब्लॉक ईस्ट 04 के लड़कों के जोनल टूर्नामेंट 28 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट का संचालन योगेश कुमार प्रिंसिपल कम जोनल प्रधान और सुरिंदर कुमार, लेक्चरर शारीरिक शिक्षा की देखरेख में हो रहा है। इसके तहत फुटबॉल के मुकाबले दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड, जालंधर में खेले जा रहे हैं। फुटबॉल मुकाबलों के दौरान सुरिंदर कुमार, लेक्चरर शारीरिक शिक्षा कम जोनल जनरल सचिव खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनके साथ सुलिंदर सिंह, डीपीई, सरकारी हाई स्कूल बूटा मंडी तथा विक्रम मल्होत्रा, लेक्चरर शारीरिक शिक्षा भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और स्कूल प्रबंधन की सराहना की। आयोजन में भूपिंदर सिंह (फुटबॉल कोच) और रणजीत सेठी (फुटबॉल कोच) की व्यवस्था, अधिकारियों के भोजन प्रबंध तथा योग्य रेफरी बुलाकर मैच कराने को लेकर भी प्रशंसा की गई। मौके पर प्रीती आहूजा, लेक्चरर शारीरिक शिक्षा, अन्नू खेड़ा डी.पी.ई, ऊषा रानी डी.पी.ई और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *