कुरकुरे के पैसे मांगने पर टी-स्टॉल संचालक पर किया हमला

जालंधर | नीला महल इलाके में वीरवार सुबह एक टी-स्टॉल संचालक पर कुरकुरे के पैसे मांगने को लेकर बेसबॉल बेट से हमला कर दिया गया। हमले में पीड़ित की बाजू टूट गई, जबकि स्विफ्ट कार में आए दो युवक वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित जगजीत सिंह, निवासी नीला महल के अनुसार वह सुबह करीब 6:30 बजे अपनी टी-स्टॉल लगा रहा था। इसी दौरान रेलवे रोड की तरफ से आए दो युवकों ने कुरकुरे मांगे। सामान देने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो दोनों ने उसे पास बुलाया और अचानक बेसबॉल बेट से वार करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी कार में बैठकर भाग निकले। घायल जगजीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाजू में फ्रैक्चर की पुष्टि की। घटना के बाद स्थानीय कारोबारी और भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी थाना पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *