भोगपुर पुलिस ने 47 बोतलें अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

जालंधर | जालंधर (देहाती) के भोगपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 47 बोतलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई भोगपुर थाने की टीम ने हाईटेक नाका कुरैशियां के पास प्राप्त सूचना के आधार पर की। राजीव कुमार पी.पी.एस ने बताया कि 28 जुलाई को ए.एस.आई मनोहर लाल 317 अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी आबकारी टीम से सूचना मिली कि जगतार सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी गांव चमियारी, मोटर के बाहर देसी शराब बेचने के लिए ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहा है। मौके पर छापेमारी कर 23 बोतलें पंजाब क्लब व्हिस्की और 24 बोतलें देसी संतरा (हिमाचल प्रदेश में बिक्री हेतु) बरामद की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *