भास्कर न्यूज | जालंधर जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर के सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में तीन महीने का बेसिक कंप्यूटर कोर्स 1 अगस्त से शुरू होगा। संस्थान में दाखिले के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। संस्थान के डायरेक्टर-कम-जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि चयन में सेवा कर रहे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। कोर्स के लिए पूर्व सैनिकों तथा समाज के कमजोर वर्गों के बच्चों से नाममात्र शुल्क लिया जाएगा।


