रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने 25 पौधे लगाए

भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी मॉडल स्कूल, जौहल में रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने दैनिक भास्कर की एक पौधा एक जिंदगी मुहिम को समर्थन देते हुए पौधारोपण और कॉपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, शिक्षा को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरुकता पैदा करना रहा। क्लब की ओर से पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर, पीपी डॉ. एमएस भूटानी, सचिव आरटीएन. हरबिंदर सिंह, अध्यक्ष आरटीएन. तरसेम सिंह, आरटीएन. कुलदीप सिंह और परियोजना अध्यक्ष आरटीएन. सुखदेव सिंह चौहान उपस्थित रहे। स्कूल की ओर से प्राचार्य भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रदीप कौर, हरदीप कुमारी और नवजोत कौर शामिल हुए। गांव के सरपंच परवीन सिंह तथा सतनाम सिंह और लखवीर सिंह भी मौजूद रहे। सेवा परियोजना के तहत 30 फलदार पौधे लगाए गए। क्लब सदस्यों ने स्कूल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *