जालंधर | सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत ‘जालंधर सिख यूथ काफिला’ द्वारा सिख संगत को तरसेम जस्सड़ की फिल्म ‘दस्तार’ दिखाई गई। संस्था अध्यक्ष गोबिंदप्रीत सिंह और चेयरमैन जसकरण सिंह ने बताया कि 700 से अधिक संगत ने फिल्म देखी। फिल्म की समाप्ति के उपरांत संगत में लंगर भी बांटा गया और पटाखे भी चलाए गए। यहां उपाध्यक्ष सिमरन चड्ढा, रिपुदमन सिंह, अंगद ओबेरॉय, गुरसिदक सिंह, रमिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह कक्कड़, सुखदीप सिंह, सिमरनजीत टक्कर, नवप्रीत सिंह, अशनीत सिंह, हरजोत सिंह, सन्नी सिंह, जसकरण सिंह नीलामहल, बिल्ला सिंह मौजूद रहे।


