अमृतपाल के करीबी विक्रम को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

भास्कर न्यूज | अमृतसर वारिस पंजाब दे के मुखी और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी विक्रमजीत सिंह को देहाती पुलिस ने वीरवार को अजनाला कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपी विक्रम से उसके फरार होने और पुराने मामले को लेकर गहन से पूछताछ करेगी। विक्रम सिंह को कुछ दिन पहले इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिका से भारत लौटा था। उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी था। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। भारत पहुंचने के बाद उसकी लोकेशन मिलने पर उसे काबू में लिया गया। पुलिस का मानना है कि वह अमृतपाल के करीबी सहयोगियों में शामिल रहा है। इसी वजह से उससे पूछताछ की जानी है। पुलिस विदेश में रहने के दौरान उसके संपर्क किन लोगों से थे, उसकी भी जांच कर रही है। गोर हो कि वर्ष 2023 में अजनाला थाना हमला मामले में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नेपाल में कथित तौर पर फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। पूछताछ में खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *