अमृतसर| ढपई-झबाल लिंक रोड के ठीक बीचों-बीच अमृतसर नगर निगम द्वारा सीवरेज सिस्टम की मरम्मत के लिए खोदा गया गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी निगम ने इस गड्ढे को भरकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। गड्ढे से निकली मिट्टी का बड़ा ढेर सड़क के बीच खड़ा रहने के कारण रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि इस गड्ढे को तुरंत भरकर सड़क को दुरुस्त किया जाए। -सुरिंदर कुमार, निवासी झब्बाल रोड।


