चंडीगढ़ रैली को लेकर पीएसएमएसयू ने की बैठक

अमृतसर| पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू), साझा मुलाजिम मंच और पेंशनर्स साझा फ्रंट के संयुक्त आह्वान पर 7 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर पीएसएमएसयू जिला इकाई अमृतसर की बैठक जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 17/07/20 का पत्र रद्द करने, एसीपी लागू करने, 18% डीए बकाया जारी करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और काटे गए भत्ते बहाल करने जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह संधू, महासचिव जगदीश ठाकुर, वित्त सचिव गुरमुख सिंह चहल, मुख्य प्रवक्ता तेजिंदर सिंह ढिल्लों, मुख्य सलाहकार अशनील कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन थरीएवाल सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *