भीलवाड़ा पुलिस पकड़ा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह:तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

ट्रेक्टर चोरी करने वाले एक गिरोह को पारोली थाना पुलिस ने पकड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस इनके पास से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है । पारोली थानाप्रभारी प्रभाती लाल मीणा ने बताया कि शिवलाल गुर्जर निवासी गुला का खेड़ा ने रिपोर्ट दी जिसमे बताया कि 13 फरवरी 2025 को उसने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली रासेड पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। रात 2 बजे अज्ञात चोर उसे चुरा ले गए। आसपास तलाश की, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र यादव के आदेश पर और एएसपी राजेश आर्य के निर्देशन में टीम गठित की गई। 200 सीसीटीवी देखने पर मिला सुराग इस टीम ने घटनास्थल के आसपास के 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर चोरों के भागने के रास्तों की जांच की गई। बीटीएस लोकेशन के गहन विश्लेषण के बाद तीनों आरोपियों को डिटेन किया गया। पूछताछ में उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात कबूल की। तीनों शातिर-मोज मस्ती के लिए करते चोरी आरोपियों ने एक महीने पहले मांडलगढ़ थाना क्षेत्र से बोलेरो चोरी करना कबूल किया। प्रेमलाल पर पहले से वाहन चोरी के 29 मामले दर्ज हैं। राधेश्याम पर 10 मामले भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और बूंदी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी मौज-मस्ती के लिए चोरी करते थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ऐसे देते वारदात को अंजाम आरोपी रात में सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों की रेकी करते। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर फरार हो जाते। ये थे टीम में शामिल आपराधियों को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी प्रभाती लाल, हेड कांस्टेबल गोपाल, हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल, कांस्टेबल भागीरथ मीणा, कांस्टेबल शैतान सिंह, कांस्टेबल प्रवीण, कांस्टेबल रामावतार और कांस्टेबल श्योपाल को टीम में शामिल किया गया। इनको किया गिरफ़्तार राधेश्याम (34) निवासी नंदराय, थाना कोटड़ी, भीलवाड़ा , प्रेमलाल (39) निवासी करजालिया, थाना आसींद, भीलवाड़ा, विनोद (24) निवासी नंदराय, थाना कोटड़ी, भीलवाड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *