धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने इस साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कोर्ट प्रांगण में आयोजित लोक अदालत में 31 हजार लंबित मामलों का निपटारा किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि एक सड़क दुर्घटना मामले में बीमा दावे के तहत आश्रित परिवार को 1 करोड़ 42 लाख 66 हजार 227 रुपए की राशि दी गई। पिछली लोक अदालत में डालसा को दूसरा स्थान मिला था और इस बार भी पहले या दूसरे स्थान की उम्मीद है। डालसा लगातार लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचा रहा धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि डालसा लगातार लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचा रहा है। आदिवासी समुदाय में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिवक्ता बीके सिन्हा ने बताया कि बीसीसीएल कर्मी रंधवा भूइंया की 8 मार्च 2023 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी सागर देवी को बीमा कंपनी से कानूनी लड़ाई के बाद मुआवजे की राशि मिली है।


