बगैर निबंधन व खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों को नोटिस

जिला की खाद्य सुरक्षा की टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल के कैंटीन और आसपास की लगभग 10 दुकानों व ठेलों की जांच किया। टीम का नेतृत्व फूड सेफ्टी ऑफिसर गुलाब लकड़ा ने की। साथ में फूड सेफ्टी ऑफिसर पूजा कुमारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर एमए आलम और आनंद कुमार शामिल थे। जांच के दौरान छेना के पानी में बने चटनी में हानिकारक चंपई रंग पाया गया। इसका प्रयोग किए जाने पर संचालक को फटकार लगाई गई और उसे मौके पर नष्ट कराया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि वे केवल एफएसएसएआई प्रमाणित खाद्य रंगों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही उन्हें नोटिस भी थमाया गया। विदित हो कि सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद को कई दिनों से उनके कार्यालय के समीप स्थित सदर अस्पताल के कैंटीन, फुटपाथ दुकानों व ठेलों में मिलावटी खाद्य पदार्थों के ​बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को जांच का आदेश दिया गया था। टीम ने सीएस कार्यालय के सामने लगे होटलों, ठेलों पर बिकने वाले चाट पकौड़े और सदर अस्पताल के कैंटीन की जांच की। गुलाब लकड़ा ने कहा कि नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने पर सेहत से खिलवाड़ संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *