महिला दिवस पर पलामू एसपी का खास तोहफा:कार्यालय में बना ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन, बच्चों के साथ आने वाली महिलाएं होंगी लाभान्वित

पलामू में महिला दिवस के अवसर पर एसपी रीष्मा रमेशन ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। एसपी कार्यालय में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन बनाया गया है। शनिवार को एसपी की मौजूदगी में मेदिनीनगर, छतरपुर और हुसैनाबाद की महिला थाना प्रभारियों ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। एसपी रमेशन ने बताया कि जिले के दूर-दराज से आने वाली फरियादी महिलाओं को अधिकारियों के फील्ड या मीटिंग में होने पर अक्सर बच्चों के साथ कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। अब वे ब्रेस्टफीडिंग रूम में अपने शिशुओं की देखभाल सुरक्षित तरीके से कर सकेंगी। महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी किड जोन में बच्चों के लिए झूले और खिलौने की व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि यह सुविधा सफल रही तो जल्द ही जिले के सभी थानों में भी इसे शुरू किया जाएगा। इस पहल से महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। पलामू पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *