चाईबासा में अनियंत्रित पिकअप वैन पलटी:5 साल की बच्ची समेत 16 लोग घायल, शादी में जाते वक्त हुआ हादसा

चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर बरकुंडिया पुलिया के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार को उस समय हुई, जब लोग तांतनगर से सरायकेला के धर्मडीह में एक शादी समारोह में जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घायलों में 5 वर्षीय अन्वी कुमारी से लेकर 60 वर्षीय मोली देवी तक शामिल हैं। अन्य घायलों में रामचंद्र गोप (50), अरुण कुमार गोप (26), आयुष महाकुड (4), सनी गोप (21), चंद्रमोहन गोप (45), अमित गोप (12), नीरज सिंह (14), सावन कुमार गोप (14), बिपिन चंद्र गोप (10), सूरज गोप (27), जगन्नाथ महाकुड (13), जोटो महाकुड (15), सोनू गोप (12), करनाल महाराणा (59) और चंद्रवती गोप (35) शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया तुराम बुरुली भी घायलों की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *