कोडरमा में एक दिन में तीन सड़क हादसे:एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल; हाइवा पलटा, दो बाइक दुर्घटनाएं

कोडरमा जिले में शनिवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। तिलैया थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर सुबह एक हाइवा पलटने से चालक घायल हो गया। मरकच्चो थाना क्षेत्र के देवीपुर में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोडरमा थाना क्षेत्र में समाहरणालय के पास देर शाम हुए हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया मरकच्चो थाना क्षेत्र की घटना में मृतक की पहचान मिर्जागंज निवासी राजू साव (32 वर्ष) के रूप में हुई। वह मरकच्चो योगीडीह से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। देवीपुर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई एमएम शर्मा मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, देवीपुर विद्यालय के पास इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
इधर, कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय के पास शाम में वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से गए। घायल की पहचान रविकांत कुमार (21) और शानू कुमार (26) दोनों राजा तालाब, सहाना रोड निवासी के रूप में हुई है। बाइक से दोनों युवक कोडरमा बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान समाहरणालय के पास एक अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *