फरीदकोट के जैतो शहर में शुक्रवार सुबह मेन रोड के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव सरावां निवासी गुरभेज सिंह (27) उर्फ भेजा पुत्र दर्शन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, समाजसेवी संस्था चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की इमरजेंसी हेल्पलाइन पर गोयल मेडिकल के कर्मचारी वकील कुमार ने सूचना दी कि एक युवक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा है। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही। सदस्य एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही सोसायटी के सदस्य मीत सिंह मीता, लक्खा गुरु की ढाब और गोरा औलख समेत अन्य सदस्य एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी थाना जैतो के एसएचओ नवप्रीत सिंह और डीएसपी इकबाल सिंह को दी। कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया इसके बाद पुलिस की निगरानी में युवक को इलाज के लिए कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है इस मामले में थाना जैतो के एसएचओ नवप्रीत सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक जांच पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


